औरंगाबाद, अक्टूबर 29 -- Aurangabad News: सलैया पुलिस की छापेमारी, जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले कारोबारी फोटो- 29 अक्टूबर एयूआर 11 कैप्शन : सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हों पहाड़ से बरामद महुआ चुलाई शराब के साथ पुलिस अधिकारी मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र स्थित चाल्हों पहाड़ से पुलिस ने छापेमारी कर सौ लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहाड़ पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पहाड़ की चोटी पर प्लास्टिक के 20 बड़े थैले मिले। इनमें पांच-पांच लीटर महुआ चुलाई शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब जब्त कर थाने लाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कारोबारी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद...