औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर करमा मिसिर गांव से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दीपक भुइंया, अरुण भुइंया, रामजी भुइंया और मुखलाल भुइंया शामिल हैं। सभी करमा मिसिर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिसियप थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी की गई थी। अभियान के दौरान चारों को पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...