औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-बारुण रोड स्थित ओवरब्रिज के पास सुबह टहलने और वॉकिंग करने आने वाले लोगों के साथ राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुद्धू बिगहा के ग्रामीणों एवं समाजसेवियों के सहयोग से चापाकल लगाया गया है। इस स्थान पर लंबे समय से पेयजल की समुचित सुविधा नहीं थी। महेंद्र पांडेय ने कहा कि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग दाउदनगर-बारुण रोड पर टहलने आते हैं। इसके अलावा इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन होता है। चापाकल लगने से लोगों को रास्ते में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

सड़क सुरक्षा की आवश्यकता डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनसुविधा के साथ-साथ सड़क की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दाउदनगर-बारुण रोड के दोनों तरफ कई जगहों पर काफी स...