Aurangabad News: घेउरा पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: कल्याण विभाग के तत्वावधान में घेउरा पंचायत में गुरुवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनकी समस्याएं सुनना और पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना है।
योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि धरती आबा अभियान के तहत 17 मंत्रालयों के अभिसरण से 25 प्रमुख हस्तक्षेपों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और कौशल विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का लक्ष्य है।
विशेष का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.