Aurangabad News: गोह-रफीगंज रोड के दोनों ओर पक्का नाला बनाने की मांग
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड मुख्यालय से रफीगंज जाने वाली एसएच-68 के दोनों ओर पक्का नाला बनाने की मांग स्थानीय निवासी सह जेपी सेनानी अरविंद पांडेय ने काराकाट सांसद राजाराम सिंह से की है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद नाला नहीं रहने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। आसपास की आबादी का नाली का पानी भी सड़क पर ही गिरता है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। सांसद ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.