औरंगाबाद, सितम्बर 4 -- Aurangabad News: सैकड़ों लोगों की हुई जांच गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया। शिविर में आंख, कान और दांत के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा फिजिशियन ने मरीजों की जांच की। आयोजकों ने बताया कि इलाज के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गईं। बीपी सहित कुछ जरूरी रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...