औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में दोआल गांव के सुंदर पासवान, गोह के इंद्रजीत और जाजापुर गांव के राजेश तिवारी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...