औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती, 44 पद स्वीकृत; चार साल पहले बनकर तैयार हुआ था भवन फोटो- 3 नवंबर एयूआर 7 कैप्शन : गोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन गोह, संवाद सूत्र। गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उत्क्रमित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव नीरज कुमार ने 30 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके तहत राज्य के 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। इनमें औरंगाबाद जिले का गोह पीएचसी एकमात्र केंद्र है। सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद यहां हड्डी रोग, नेत्र और कान सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती ह...