Aurangabad News: गोह चौक पर नाली का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी
औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। नवरात्र शुरू होने के बाद भी गोह के शहीद जगतपति चौक पर मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं और पूजा सामग्री की खरीदारी करने जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा जैसे पवित्र पर्व के दौरान मुख्य मार्ग पर नाली का पानी बहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण आवागमन में परेशानी के साथ आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाली के पानी का बहाव रोकने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.