औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के महुलान गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा समारोह के अवसर पर बिरहा दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के महिला और पुरुष लोक कलाकारों के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं और दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी डॉ. रामाशीष सिंह यादव और जदयू के जिला वरीय नेता शिवपूजन यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें प्रयागराज के लोक गायक सूरज यदुवंशी और प्रतापगढ़ की गायिका रुचि यादव के बीच मुख्य मुकाबला होगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रोमांचक मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने यूपी को हराया यह भी पढ़ें- Buxar News...