Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा उत्सव में अभिभावक गोष्ठी, शैक्षिक विकास पर मंथन
औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित भवानोंखाप मुहल्ला के सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को शिशु सभा के तहत गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं महर्षि वेदव्यास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिशु सभा प्रमुख अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन, गीत और महर्षि वेदव्यास के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र और तीरथ पाण्डेय ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण को जीवन की सफलता का आधार बताया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं : अंगद वरिष्ठ आचार्य दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.