औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: नकदी भी बरामद, आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर अरई गांव में छापेमारी कर रामविनय शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से करीब दो किलोग्राम गांजा, नौ लीटर विदेशी शराब, 23 लीटर महुआ शराब और नकदी बरामद की है। अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को अरई गांव में शराब और गांजा होने की सूचना पर दाउदनगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। आरोपित के घर की तलाशी ली गई जहां से शराब, गांजा और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष के अलावा सब इं...