Aurangabad News: खपिया गांव में महावीर मंदिर बनाने का निर्णय
औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: ग्रामीणों की बैठक में निर्माण समिति गठित, जनसहयोग से कार्य शुरू कराने पर बनी सहमति अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड केसुही पंचायत के खपिया गांव में महावीर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर रविवार रात ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें मंदिर के लिए स्थल चयन, निर्माण की रूपरेखा और जनसहयोग समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने चयनित स्थल पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने और आपसी सहयोग से इसे पूरा करने का निर्णय लिया। निर्माण कार्य के लिए सर्वसम्मति से समिति गठित की गई। सुखदेव यादव को अध्यक्ष, विनोद पाठक को सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी, उदित पासवान को उपाध्यक्ष, रंजय कुमार को उपसचिव, पप्पू कुमार को उप कोषाध्यक्ष तथा अजीत कुमार को संगठन सचिव बनाया गया। विशाल कुमार, संदीप कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.