औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: ओबरा प्रखंड के शंकरपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-139 पर बुधवार की सुबह दो ट्रकों की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दोनों चालक सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक सीमेंट लादकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से उसमें जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंट लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जांच की गई है। दोनों चालक सु...