Aurangabad News: कुटुंबा में बाइक पर लदी 30 लीटर देसी शराब बरामद
औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की सड़क से पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बाइक पर लदी 30 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर शराब लदी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिकरिया गांव की सड़क से शराब बरामद हुई। मामले में बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.