औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- Aurangabad News: रिसियप में सबसे अधिक 199 मामले, सिमरा में सबसे कम 74 केस अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड से जुड़े चार थानों में वर्ष 2026 में अब तक 624 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रिसियप थाना में सबसे अधिक 199 केस दर्ज हुए हैं। कुटुंबा थाना में 186, अंबा थाना में 165 और सिमरा थाना में 74 मामले दर्ज हैं। रिसियप थाना एनएच-139 के किनारे स्थित है। इसके क्षेत्र में कुटुंबा प्रखंड के साथ बारुण प्रखंड के कुछ हिस्से भी आते हैं। थाना क्षेत्र का विस्तार और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ाव यहां मामलों की संख्या अधिक होने की वजह है। कुटुंबा थाना की सीमा झारखंड से लगती है। यहां 186 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबा थाना में 165 केस हुए हैं। यह थाना एनएच-139 के किनारे अ...