औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: जिले में खरीफ खेती इस समय दोहरी चुनौती से जूझ रही है। कमजोर मानसून के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है, वहीं उत्तर कोयल परियोजना की नहरों का पानी भी अधिकांश किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद रोपनी प्रभावित है। अधिकांश किसान सूखे खेतों की जुताई कर बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ संपन्न किसान समरसेबल के सहारे सीमित क्षेत्र में रोपनी करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: मानसून की सुस्ती: बारिश की आंख-मिचौली से किसान परेशान नहर विभाग की स्थिति नहर विभाग के अनुसार सोमवार को बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में 1024 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन बराज में अतिरिक्त जल उपलब्ध नहीं है। जलग्रहण क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से जलस्तर लगातार घट र...