औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों की प्रतिभा परखने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में दाउदनगर डायट के खेल परिसर में अनुमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। प्रधानाध्यापक मो. ऐनुल हक, खेल शिक्षक सत्यम कुमार पाण्डेय एवं विमल मिश्रा एवं अन्य ने प्रतियोगिता की व्यवस्था एवं संचालन की देखरेख की। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम जारी किए गए। बालक वर्ग के अंडर-14 में डीएवी दाउदनगर की टीम विजेता रही। अंडर-17 वर्ग में पैरामाउंट स्कूल दाउदनगर विजेता और हाई स्कूल शंकरपुर, ओबरा ...