औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड क्षेत्र में नियमों का पालन किए बिना आधार केंद्र संचालित किए जाने और आधार बनाने व सुधार के नाम पर लोगों से अधिक राशि लेने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ ऑनलाइन केंद्रों पर बिना आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित प्रक्रिया के आधार बनाने तथा नाम, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में सुधार कराने का झांसा दिया जा रहा है। इसके लिए लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है और कई मामलों में काम पूरा नहीं होने की शिकायत है। लोगों के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में अधिकृत आधार केंद्र संचालित होने के बावजूद बाहरी केंद्रों पर भीड़ रहती है। आरोप है कि कुछ संचालक आसान प्रक्रिया का भरोसा देकर लोगों से राशि वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में ऐसे केंद्रों क...