Aurangabad News: ऑटो से 1350 किलो महुआ फूल बरामद, वाहन जब्त
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे 1350 किलो महुआ फूल के साथ एक ऑटो जब्त किया है। पुलिस को देखते ही चालक ऑटो सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान अमवां-सिमवा की ओर से रफीगंज आ रहे नीले रंग के ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान ऑटो से 50-50 किलो के 27 बोरे बरामद हुए, जिनमें करीब 1350 किलो महुआ फूल था। पुलिस ने महुआ फूल जब्त कर ऑटो को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.