औरंगाबाद, अगस्त 17 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सिपहा गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, साक्षरता और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एम.एस. इस्लाम ने किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: नोनिया डेरा गांव में आज से सात दिवसीय एनएसएस शिविरमुख्य अतिथि मौके पर मुख्य अतिथि अकोढ़ा पंचायत की मुखिया संध्या देवी और स्थानीय वार्ड पार्षद सरस्वती कुमारी मौजूद रहीं। प्राचार्य ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह भूगोल के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ....