Aurangabad News: एनएच किनारे मछली बाजार से परेशानी, स्थानांतरित करने की मांग
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा में एनएच-139 के किनारे औरंगाबाद रोड स्थित मछली बाजार को नदी किनारे स्थानांतरित करने की मांग स्थानीय लोगों ने तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि वर्तमान स्थान पर बाजार लगने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सतबहिनी मंदिर और देवी मंदिर दर्शन के लिए आते-जाते हैं। मछली बाजार से निकलने वाला अपशिष्ट सड़क किनारे जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित रहता है। दुर्गंध के कारण निकटवर्ती आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क किनारे कचरा का अंबार, बदबू से लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार को नदी किनारे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.