औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एटीएम केंद्र में कार्ड फंसने के बाद एक खाताधारक के खाते से 11 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामले को लेकर नगर थाना क्षेत्र के सत्येन्द्र नगर मुहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शैलेंद्र कुमार वन विभाग, कर्मा रोड के आगे स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम मशीन में अपना कार्ड डाला लेकिन कार्ड मशीन में फंस गया। इसके बाद उन्होंने एटीएम केंद्र के अंदर सादे कागज पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उन्हें तीन बार पिन नंबर डालने के लिए कहा और बताया कि ऐसा करने के बाद एटीएम कार्ड बाहर निकल आएगा। हालांकि तीन बार पिन डालने के बावजूद कार्ड बाहर नहीं निकला।

बैंक की कार्...