औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: जांच में जुटी पुलिस अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर से बुधवार दोपहर एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव निवासी कामता प्रजापति के 38 वर्षीय पुत्र बालेदव प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, बालेदव पहले राजमिस्त्री का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। बताया गया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन के गांव बड़का पिपरा गया था। वहां से लौटने के दौरान वह औरंगाबाद कॉलोनी पर उतरा था और घरवालों को फोन भी किया था। इसके बाद वह नहर में कैसे गिरा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यु...