औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- विद्यालयों के विकास कार्यों की योजना Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। सरकारी उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और शैक्षणिक वातावरण में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चन्द्र ने ओबरा और दाउदनगर प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा दोनों प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 से पहले विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें अपने कार्यालय में जमा कराने को कहा है। यह पहल राज्य के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत की जा रही है...