औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: बारुण-नवीनगर पथ के 11वें किलोमीटर पर सोन नदी पर स्थित उच्चस्तरीय पुल की वर्तमान स्थिति को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक की। बैठक में सदर एसडीओ गौरव सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि उक्त उच्चस्तरीय पुल का निर्माण पूर्व में जल संसाधन विभाग द्वारा कराया गया था। एनएच-139 स्थित बटाने पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस पुल पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुल के गर्डर के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। निरीक्षण के दौरान पुल को गंभीर श्रेणी की सूची में शामिल किया गया है तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा...