औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- इलाज के बाद मरीज की मौत Aurangabad News: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के डिहरी-संडा गांव में पेट दर्द का इलाज कराने गए 36 वर्षीय सलेन्द्र राम की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के जनता सेवा सदन क्लीनिक के डॉ धीरेंद्र कुमार वर्मा पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार की है। मृतक के भाई महेंद्र राम के बयान के अनुसार सलेन्द्र पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक गया था। वहां डॉक्टर ने उसे दो इंजेक्शन लगाए और कुछ दवा दी। इसके बाद वह घर लौटकर सो गया। कुछ देर बाद उसकी मां और बेटी उसे जगाने गईं तो वह न तो बोल रहा था और न ही उठ रहा था। इसके बाद महेंद्र क्लीनिक पहुंचा और इलाज के बारे में डॉक्टर से पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और क्लीनिक का शटर...