Aurangabad News: आहर में नहाने के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। कासमा थाना क्षेत्र की चेव पंचायत के शेरपुर गांव में बुधवार शाम आहर में नहाने के दौरान 17 वर्षीय सदहगार डूब गया। वह गांव निवासी मिथलेश रविदास का पुत्र है। ग्रामीण सुनील कुमार मेहता ने बताया कि धान रोपनी का काम चल रहा था। बिछड़ा खेत में डालने के बाद वह नहाने के लिए आहर में गया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गोताखोरों को भेजा गया है। किशोर के बरामद होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.