औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: देव थाना क्षेत्र के केशौर गांव में शिव मंदिर के समीप आहर में डूबने से 32 वर्षीय सुनील कुमार शर्मा की मौत हो गई। शुक्रवार की रात से लापता युवक का शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने आहर में देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान केशौर गांव निवासी अशोक शर्मा के पुत्र सुनील कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात से वह घर से गायब था। रात भर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह आहर में शव मिलने की सूचना देव थाना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Ara News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किसान की मौत, दूसरे दिन मिला शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार आहर में का...