Aurangabad News: आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिक्षक पर प्राथमिकी
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और सरकारी पदाधिकारी के विरुद्ध भ्रामक आरोप लगाने के मामले में रफीगंज प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में रफीगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पांती में कार्यरत शिक्षक रंजन कुमार को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शिक्षक रंजन कुमार ने प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के आचरण पर सवाल उठाते हुए साठवें वित्त आयोग के अंतर्गत निजी भुगतान को लेकर आरोप लगाए थे। इससे संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया के शिक्षक दर्पण रफीगंज नामक समूह में साझा किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.