औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में बाबा बिहारी दास संगत के समीप स्थित लक्ष्मी भवन में लक्ष्मी पूजा की परंपरा करीब आठ दशक पुरानी है। स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ की ओर से यहां वर्ष 1946 से ही लक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है। पूजा के लिए लक्ष्मी भवन का निर्माण वर्ष 1953 में कराया गया था। संघ के संस्थापक सदस्य सिदेश्वर प्रसाद ने बताया कि आजादी से पहले शुरू हुई यह परंपरा आज भी कायम है। उस समय संघ के सदस्यों ने जमीन खरीदकर लक्ष्मी भवन का निर्माण कराया था। संस्थापक सदस्यों में स्व. रामकृपाल प्रसाद, स्व. गोविंद प्रसाद खत्री, स्व. परमेश्वर प्रसाद, मुनारिका प्रसाद खत्री, सरयू प्रसाद और सीताराम खत्री शामिल थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुमरीतिलैया में वर्ष 1969 में शुरू हुई चित्रगुप्त पूजा की पर...