औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरिया गांव में अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना में कार्यरत अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पडरिया निवासी रामजन्म चौहान के पुत्र प्रमोद चौहान के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...