Aurangabad News: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, दो वारंटी भी धराए
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक से 28.8 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के पीपरा बगाही गांव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है। छापेमारी कर उसे शराब और बाइक के साथ पकड़ा गया। रिसियप पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर घेउरा गांव से दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राणा प्रताप पासवान और राजन पासवान शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.