औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के आहर से पुलिस ने 27 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गांव निवासी नाथुन दास की पुत्री रेणु कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि युवती दो दिनों से लापता थी। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...