औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, घेउरा में आयोजित अभियान बसेरा कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में प्राप्त हो रहे आवेदनों, आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा अभियान बसेरा के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। संबंधित सीओ, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान बसेरा के तहत सभी पंचायत सरकार भवनों में आयोजित किए जा रहे कैंपों में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई हो रही है, उनसे ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त किया जाए तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। यह भी ...