औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: दो-तीन दिनों से घर से थे लापता, शव का कराया गया पोस्टमार्टम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप अदरी नदी से मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय कुंजू यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि कुंजू यादव राजमिस्त्री का काम करते थे। वे पिछले दो-तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजनों को लगा था कि वे किसी काम से बाहर गए होंगे। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। मंगलवार की सुबह नदी में शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची...