Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: रिसियप थाना क्षेत्र के धनु बिगहा और बभंडीह गांव के बीच एनएच-139 पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सिमरा थाना क्षेत्र के नैन बिगहा गांव निवासी प्रमोद माली के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश अंबा बाजार के देव रोड स्थित किराए के मकान में रहकर घूम-घूमकर इडली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की देर शाम वह रिसियप क्षेत्र में इडली बेचने के बाद बाइक से अंबा लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन चतरा मोड़ के समीप रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.