Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल शिक्षक की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर दाउदनगर-औरंगाबाद मार्ग में तरारी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में शिक्षक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल शिक्षक ललन कुमार की पत्नी ने अज्ञात वाहन के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि ललन कुमार प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक से दाउदनगर के अकोढ़ा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल के उत्तर और पेट्रोल पंप के दक्षिण राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर स्थित छोटी पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को एक नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.