औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: गैस दुकानों व पेट्रोल पंपों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता नवीनगर, संवाद सूत्र। अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को नवीनगर रोड स्थित गैस दुकानों और पेट्रोल पंपों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पदाधिकारी संजीत कुमार, अग्निक चालक काशी कुमार, अग्निक अश्वनी कुमार और आरती कुमारी ने दुकानदारों, कर्मचारियों व आम लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए। टीम ने गैस सिलेंडर के सुरक्षित रख-रखाव, गैस रिसाव होने पर बरती जाने वाली सावधानियों और पेट्रोल पंपों पर अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी दी। लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सावधानी बरतने और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...