Aurangabad News: अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए समय से पहुंचना जरूरी
औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिला अग्निशमन पदाधिकारी के रूप में श्रेयांश विप्रे ने अपना पदभार ग्रहण किया। शनिवार को कर्मा रोड स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि औरंगाबाद जिले के लिए अग्निशमन विभाग को खुद के पदाधिकारी मिले हैं। पूर्व में होमगार्ड के कमांडेंट के प्रभार में यह विभाग संचालित होता था। इस मौके पर वरीय जिला समादेष्टा प्रभा कुमारी मौजूद रहीं। श्रेयांश विप्रे ने अग्निशमन की घटनाओं को रोकने और आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी। इसके साथ ही अगलगी से निपटने की योजना तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि अगलगी की सूचना पर समय से कैसे पहुंचा जाए, इसका ध्यान रखना है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.