औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: सोना व्यवसायी की दुकान पर लॉकेट बेचने पहुंचे थे दोनों, पुलिस जांच में जुटी अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव से दो किशोर गुरुवार शाम से लापता हैं। लापता किशोरों में इस गांव के नवलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र लव कुमार और शैलेश सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शामिल हैं। दोनों किशोर एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं।

परिवार की चिंता परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम तक दोनों के अंबा बाजार में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। लव के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम अंबा से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि दोनों किशोर एक सोना व्यवसायी की दुकान पर सोने का लॉकेट बेचने पहुंचे थे। पिता के कहने पर व...