औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: जिले के 86 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के सिर पर अब भी हाईटेंशन बिजली लाइनों का खतरा मंडरा रहा है। इन विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बिजली विभाग को अधिकतम सात दिन में सभी शेष विद्यालयों से लाइनें हटाने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिजली लाइनों की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने के काम की प्रगति जानी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चिह्नित विद्यालयों में से 131 के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाई ...