औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। आजादी के 79 वर्ष बाद भी इटावा-औरैया सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत बीसरमऊ को इटावा जनपद के मल्होसी गांव से जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग पक्की सड़क का इंतजार कर रहा है। बरसात शुरू होते ही यह रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर जाता है। ऐसे में एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों के लिए रोजमर्रा का सफर किसी परीक्षा से कम नहीं रह जाता। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों, बुजुर्गों और छोटे व्यापारियों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय हर बार सड़क निर्माण का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव बीतते ही यह मुद्दा फाइलों में दब जाता है। बारिश के दिनों में कई जगह सड़क दलदल में बदल जाती है। दोपहिया वाहन फिसलते हैं, साइकिल से निकलना मुश्किल हो जाता है और कई बार मरीजो...