Auraiya News: 50 साल पुराने होटल पर कब्जे को लेकर तोड़फोड़, मारपीट से मची अफरा-तफरी
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: कस्बे के प्रमुख शहीद भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार को करीब 50 साल पुराने मौजीलाल होटल पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। होटल मालिक का आरोप है कि कुछ लोगों ने दिनदहाड़े होटल पर धावा बोलकर हथौड़े और बेलचे से तोड़फोड़ की। विरोध करने पर होटल मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट कर सामान बाहर फेंक दिया। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को कोतवाली ले गई। वहीं दूसरे पक्ष ने होटल की भूमि का बैनामा अपने पक्ष में होने की बात कही है। गांधीनगर निवासी अमन कश्यप ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका परिवार करीब 50 वर्षों से शहीद भगत सिंह चौराहे पर मौजीलाल होटल चला रहा है। आरोप है कि मंगलवार पूर्वाह्न कुछ लोग एकराय होकर पहुंचे और हथौड़े व बेलचे से होटल में तोड़फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.