औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: बिधूना उपकेंद्र से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में सोमवार शाम आए ब्रेकडाउन से अछल्दा कस्बे सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति करीब सवा घंटे तक ठप रही। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 4:51 बजे नगला नया गांव के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते अछल्दा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इससे रुरुगंज, गुनौली, मोहम्मदाबाद समेत विभिन्न फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई उपभोक्ताओं ने...