औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता 25 जुलाई को ककोर स्थित विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ ही महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और त्वरित न्याय सुनिश्चित कराने पर भी चर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने बताया कि महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण तथा शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Hapur News: महिला अपराथों पर अंकुश लगाए अधिकार...