औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: क्षेत्र की न्याय पंचायत छछुंद में लगा 25 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 15 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की नाराजगी समय बीतने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। पेयजल के लिए मोटर नहीं चल पा रही है, जिससे लोगों को पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात में अंधेरा छाए रहने से बच्चों और बुज...