Auraiya News: 2203 करोड़ के निवेश से जिले में उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: जिले में औद्योगिक विकास के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 के तहत 2203 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निवेश सारथी पोर्टल पर टैग की गई हैं। इनमें 72 परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि छह का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन तंत्र समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त उद्योग ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रकरणों की प्रगति बताई। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग करा रहा है। सीवरेज संयंत्र की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.