औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को तिलक महाविद्यालय में विशेष अभियान आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मतदाता सूची में नाम शामि...