Auraiya News: 15 सितंबर तक पूरा कराएं रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का काम हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा करना होगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को समय सीमा तय करते हुए दो दिन में निर्माण की मौजूदा स्थिति, शेष काम और उसे पूरा करने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अछल्दा-बिधूना मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर प्रस्तावित दो लेन रेलवे अंडरपास के निर्माण में आ रही बाधाओं को भी स्थलीय निरीक्षण कर दूर कराने को कहा। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। रिजर्व पुलिस लाइन के निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राथमिकता और उपयोगिता के आधार पर जरूरी आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.